spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के तरुण चुघ MP से राज्यसभा सांसद चुने:BJP नेता का निर्विरोध निर्वाचन; कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से राह हुई आसान




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वह पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया है। तरुण चुघ के साथ ही भाजपा के 2 अन्य उम्मीदवारों में प्रदेश महामंत्री रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने भी उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए निर्विरोध जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने से चुघ की राह आसान हो गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अमृतसर के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने आज राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। कुछ समय पहले तक उनके राज्यसभा जाने की चर्चा थी, लेकिन अब यह चर्चा हकीकत बन चुकी है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही तरुण चुघ पर अब दोहरी जिम्मेदारी आ गई है एक तरफ मध्यप्रदेश के हितों की आवाज उठाना और दूसरी तरफ अपनी जन्मभूमि पंजाब, खासकर अमृतसर की उम्मीदों पर खरा उतरना। शहर के पांचवें प्रमुख नेता पहुंचे राज्यसभा गुरुनगरी अमृतसर के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि तरुण चुघ राज्यसभा में पहुंचने वाले शहर के पांचवें प्रमुख नेता बन गए हैं। इससे पहले अमृतसर के कई दिग्गज नेताओं ने उच्च सदन में शहर और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इस कड़ी की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री गुरमुख सिंह मुसाफ़िर से हुई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुसाफिर लोकसभा के तीन बार सांसद रहे और बाद में राज्यसभा में भी अमृतसर की आवाज बने। उनके बाद अब्दुल डार ने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व किया। सीमावर्ती जिले अमृतसर के लिए बड़ी सौगात फिर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता राज मोहिंदर सिंह मजीठिया को राज्यसभा भेजा गया, जिन्होंने उच्च सदन में पंजाब के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद भाजपा ने अमृतसर के पूर्व मेयर श्वेत मलिक को राज्यसभा भेजा, जिन्होंने विभिन्न संसदीय समितियों में काम करते हुए सीमावर्ती जिले अमृतसर के विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाया। अब यह जिम्मेदारी तरुण चुघ के कंधों पर है। भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजा है और उनकी जीत के साथ ही अमृतसर तथा पंजाब के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles