![]()
यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एचकेआरएन के माध्यम से कार्यरत एक युवक की मौत हो गई। युवक सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान पोंटा साहिब-छछरौली मार्ग पर सोमनदी पुल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले छछरौली और बाद में यमुनानगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र भंगीराम निवासी गांव मुश्तरका के रूप में हुई है। वह एक बेटी का पिता था। टक्कर लगने से सड़क पर लगा सिर ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एफसीआई गोदाम रादौर की ओर जा रहा था। जब वह पोंटा साहिब-सोमनदी पुल के पास पहुंचा तो उसके आगे-आगे अनिल अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जैसे ही अनिल कुमार सोमनदी पुल पार करके छछरौली की तरफ कुछ दूरी आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहे कैंटर के चालक ने तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से वाहन चलाते हुए अनिल कुमार की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिल कुमार सड़क पर गिर गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कैंटर चालक हुआ फरार हादसा होते ही वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मौके पर पहुंचा। इस दौरान अन्य राहगीर भी वहां एकत्र हो गए। कुछ समय बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल अनिल कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल छछरौली ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनिल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। इसी बीच अनिल कुमार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे आगे इलाज के लिए यमुनानगर ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और अस्पताल से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना छछरौली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
यमुनानगर में ड्यूटी पर जा रहे HKRN कर्मी की मौत:कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर सिर सड़क पर लगा, आरोपी फरार







