spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम निगम आयुक्त ने जलभराव क्षेत्रों का दौरा किया:पानी निकासी की तैयारियों का जायजा लिया, मानसून से पहले कार्य पूरे करने के निर्देश




गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने आगामी मानसून को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने वीरवार को अधिकारियों के साथ जोन-2 के संभावित जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सेक्टर-10ए, सेक्टर-9, सेक्टर-9ए, सेक्टर-4, सूर्या विहार और रेलवे लाइन के आसपास चल रहे जल निकासी कार्यों की समीक्षा की। निगम के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने जोर दिया कि समय पर कार्य पूरे होने से शहरवासियों को बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संभावित जलभराव क्षेत्रों की पहले ही पहचान कर ली गई है और इन इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
ड्रेनेज सुधार कार्यों की समीक्षा निरीक्षण में एमसीजी और जीएमडीए द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे ड्रेनेज सुधार कार्यों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने निगमायुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम सेक्टर-9 क्षेत्र में सम्पवेल का निर्माण कर रहा है, जबकि जीएमडीए रेलवे लाइन के साथ बनी कच्ची ड्रेन की सफाई में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों के पूरा होने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या से राहत मिलेगी। निगमायुक्त ने नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों से अवरोध हटाने और पंपिंग व्यवस्था को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश उन्होंने रेलवे लाइन और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा, जहां जलभराव की संभावना अधिक रहती है। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका, रविन्द्र यादव, मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। निगमायुक्त ने दोहराया कि एमसीजी और जीएमडीए का लक्ष्य मानसून से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर गुरुग्राम को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles