![]()
हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल पंचकूला के रजिस्ट्रार मनीष मित्तल ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वे हार्ट की समस्या के चलते गुरुग्राम के मेदांता में उपचार करवा रहे थे। पंचकूला में जब वे पदभार ग्रहण करने पहुंचे तो बाईपास सर्जरी के चलते करीब आधे घंटे तक ऑफिस के नीचे रेस्टोरेंट में बैठे रहे। इस दौरान चेयरमेन बीबी सिंगल उन्हें लेने के लिए नीचे आए। वहां पर उनका मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। उसके बाद वे 2 मंजिल सीढियां चढ़कर ऑफिस पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। भाजपा के प्रदेश सह सचिव रह चुके मनीष मित्तल हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह सचिव रह चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बहुत ही करीबी हैं। फिलहाल हरियाणा ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मनीष मित्तल की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उनके नाम की सिफारिश मुख्यमंत्री से की और उनकी नियुक्ति के लिए अड़ी रही। जिसके चलते मनीष मित्तल को रजिस्ट्रार बनाया गया है। सुमिता मिश्रा ने जारी किया पत्र स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा (आईएएस) की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को भी नियुक्ति की जानकारी भेजी गई है। आदेश की प्रतिलिपि प्रधान महालेखाकार हरियाणा, हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन और अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है। मनीष मित्तल की नियुक्ति से नारनौल और महेंद्रगढ़ जिले में खुशी का माहौल है। सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Source link
मनीष मित्तल ने संभाला हरियाणा फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पद:बाईपास सर्जरी के कारण आधे घंटे नीचे रहे; चेयरमैन मित्तल लेने आए







