![]()
कैथल की जनकपुरी कॉलोनी में गली में बैठकर बातचीत करते युवकों पर डंडे व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 10 आरोपियों ने बातचीत कर रहे युवकों पर हमला कर दिया और जमकर लाठियां मारी। सभी आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर मौके पर पहुंचे थे। हमले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस संबंध में घायल युवक ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोस्तों के साथ गली में बैठा था युवक गांव सजूमा निवासी रमन ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि कल शाम करीब छह बजे वह कैथल की जनकपुरी कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ गली में बैठा हुआ था। इस दौरान वहां पर कैथल के पवन खान, हरदीप, संजय, सौरभ, मंदीप गोयत व पांच अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। आरोपियों ने आते ही उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे व उसके साथियों को लाठियां मारी। जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। पहले हुई कहासुनी के बाद बनाई रंजिश रमन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी आरोपियों के साथ आपस में कहासुनीं हो गई थी। उस दौरान आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। उसके बाद से आरोपी उसके साथ रंजिश रखे हुए थे। उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया और बचाव में आए दोस्तों को भी लाठियां मारी। मामले को लेकर सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में युवक पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला:दोस्तों के साथ गली में बैठा था, सीसीटीवी आया सामने







