spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर; हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा




जींद जिले के नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। देवलाल स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस हादसे या फरार वाहन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles