spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:तंग गलियों के बावजूद लोगों की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू




जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके के न्यू रसीला नगर में कूलर के शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और घर में मौजूद महिलाएं व बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस हादसे में घर का कीमती सामान जैसे सोफा, बिस्तर और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए, जिससे पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है।
कूलर में हुआ शॉर्ट सर्किट से लगी आग स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने की वजह कमरे में चल रहे कूलर में हुआ शॉर्ट सर्किट था। कूलर से अचानक जोरदार स्पार्किंग हुई और उससे निकली चिंगारी ने कमरे की दीवार पर लगे वॉलपेपर को पकड़ लिया। वॉलपेपर होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और पूरे घर में धुआं ही धुआं हो गया।
घटना के तुरंत बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को इसकी सूचना दी। लेकिन इलाका बेहद तंग गलियों वाला होने के कारण दमकल की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया।
मोहल्ले वालों की कड़ी मशक्कत आग पर पाया गया काबू आसपास के घरों से लोग पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े और आग पर पानी डालना शुरू किया। मोहल्ले वालों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के कारण दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। लोगों की इस तत्परता की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पार्षद इस घटना को लेकर इलाके के पार्षद मनीष भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पीड़ित परिवार उनके अपनों में से ही है। मनीष ने सोशल मीडिया या अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया कि घर में सिलेंडर ब्लास्ट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह पूरी तरह से शॉर्ट सर्किट का मामला है।
परिवार का आर्थिक रूप से हुआ नुकसान पार्षद मनीष ने आगे कहा कि भले ही इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन परिवार का आर्थिक रूप से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। घर में रखा सोफा, बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वह सरकार से उन्हें उचित मुआवजा और हर संभव मदद दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles