spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ लेक में मिला 7 साल के बच्चे का शव:वॉक पर निकले व्यक्ति ने देखा, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही गुमशुदगी रिकॉर्ड




चंडीगढ़ के धनास लेक क्षेत्र में सोमवार एक 7 साल के बच्चे का शव मिला। शव को सबसे पहले वहां घूमने आए एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन-11 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 7 और 8 साल के बीच की बताई जा रही है। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे पुलिस को पहचान करने में कठिनाई हो रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। टीम ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई और वहां से कुछ नमूने जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस स्टेशन-11 ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाल के दिनों में किसी परिवार ने अपने बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही मृतक की पहचान और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों और लेक पर आने-जाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार धनास लेक पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग सैर और घूमने के लिए आते हैं। सोमवार सुबह भी एक व्यक्ति लेक के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान उसकी नजर शव पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles