spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में अवैध शराब की खेप पकड़ी:गोदाम से 34 हजार से ज्यादा बोतलें बरामद, भारतीय निर्मित विदेशी शराब बरामद




एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट और सीआईए चंडीगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई है। एक्साइज एंड टैक्सेशन आयुक्त निशांत यादव के दिशा-निर्देशों में मिली सूचना के आधार पर सीआईए सेक्टर-11 और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने आईटी पार्क लाइट प्वाइंट के पास एक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 1,439 शराब की बोतलें बरामद हुईं। इनमें रॉयल स्टैग की 60 पेटियां और रॉकफोर्ड की 15 पेटियां शामिल थीं। मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई और वाहन चालक के खिलाफ सीआईए थाना सेक्टर-11 में एफआईआर दर्ज की गई। जांच में सामने आया गोदाम का लिंक वाहन से शराब बरामद होने के बाद अधिकारियों ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह शराब चंडीगढ़ से बाहर भेजी जा रही थी और इसका स्टॉक घटनास्थल के नजदीक स्थित एक गोदाम से लाया गया था। गोदाम का पता लगाकर वहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 34,608 बोतलें भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) बरामद की गईं। इनमें चार्ली व्हिस्की की 226 पेटियां और किंग गोल्ड व्हिस्की की 495 पेटियां शामिल हैं। ट्रैक एंड ट्रेस मार्किंग नहीं मिली जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बरामद शराब पर अनिवार्य ट्रैक एंड ट्रेस मार्किंग मौजूद नहीं थी। इससे शराब के अवैध कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग के अनुसार गोदाम से बरामद शराब के मामले में भी सीआईए थाना सेक्टर-11 में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस और आबकारी विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles