spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में घर से जेवर-नकदी चोरी करने वाले 2 काबू:सामान बरामद, नशे की लत ने बनाया चोर, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा




पानीपत जिले के समालखा में CIA-2 पुलिस टीम ने बहरामपुर गांव में एक घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और मोबाइल चोरी करने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अधमी निवासी आशीष और रिषभ के रूप में हुई है। CIA-2 प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम गश्त के दौरान सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने सनौली बाईपास फ्लाईओवर पुल के नीचे से दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की पूछताछ में आशीष और रिषभ ने 15 अप्रैल को दिन के समय बहरामपुर गांव में एक घर से सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस चोरी के संबंध में थाना बापौली में बहरामपुर गेट निवासी राजकुमार की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज है। राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 अप्रैल को उनके बच्चे स्कूल गए थे और परिवार के अन्य सदस्य काम पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए थे। चोरों ने घर से सोने की बाली, नथ, टीका, ताबीज, अंगूठी, चांदी का कड़ा, हथफुल, जुड़े की पिन, 20 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया था। राजकुमार की शिकायत पर थाना बापौली में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। नशे की लत पूरी करने को वारदात की प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वे नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, चांदी का एक कड़ा और एक हथफुल बरामद कर सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दोरान पुलिस आरोपी से चोरी के बचे गहने और नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी। आरोपी आशीष का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में मारपीट और चोरी की वारदातों के 3 मामलें दर्ज है। आरोपी आशीष करीब 1 साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles