![]()
बहादुरगढ़ में अब खरीदारी के दौरान कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैला लेकर आने वाले ग्राहकों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। नगर परिषद ने सोमवार को ‘ग्रीन बेल्स: रिंग ए बेल’ अभियान शुरू किया, जिसके तहत इको-फ्रेंडली बैग लेकर आने वाले ग्राहकों के लिए दुकानदार घंटी बजाएंगे। साथ ही QR कोड स्कैन कर ग्राहक प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे। बहादुरगढ़। शहर को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बहादुरगढ़ ने एक अनूठी पहल की है। जिला नगर आयुक्त झज्जर अभिन्नव सिवाच (आईएएस) की मौजूदगी में सोमवार को ‘ग्रीन बेल्स: रिंग ए बेल’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल से दूर कर कपड़े, कागज और अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए शहर की विभिन्न दुकानों पर विशेष घंटियां और QR कोड लगाए जा रहे हैं। इको-फ्रेंडली बैग लाने वालों के लिए बजेगी घंटी अभियान के तहत यदि कोई ग्राहक खरीदारी के लिए कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल थैला लेकर आता है, तो बिलिंग के समय दुकानदार घंटी बजाकर उसका स्वागत करेगा। यह घंटी उस ग्राहक के पर्यावरण संरक्षण में योगदान की सार्वजनिक सराहना होगी। साथ ही दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहकों को भी इस दिशा में प्रेरित करने का काम करेगी। QR कोड स्कैन कर मिलेगा प्रमाण पत्र नगर परिषद ने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था भी की है। सहभागी दुकानों पर लगाए गए QR कोड को स्कैन कर ग्राहक अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरते ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए ऑनलाइन प्रशंसा प्रमाण पत्र स्वतः जारी हो जाएगा। व्यवहार में बदलाव से ही घटेगा प्लास्टिक प्रदूषण जिला नगर आयुक्त अभिन्नव सिवाच ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केवल नियम पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि लोगों की सोच और आदतों में बदलाव भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘ग्रीन बेल्स: रिंग ए बेल’ जैसे नवाचार नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दुकानदारों और नागरिकों से की सहयोग की अपील नगर परिषद ने शहर के दुकानदारों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। परिषद का मानना है कि जनसहभागिता के माध्यम से ही बहादुरगढ़ को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शहर बनाया जा सकता है।
Source link
बहादुरगढ़ में कपड़े का थैला लाने पर बजेगी घंटी:QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा सम्मान पत्र,नगर परिषद का ‘ग्रीन बेल्स: रिंग ए बेल’ अभियान शुरू







