spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में खाली प्लाट से मिला युवक का शव:लोगों ने पुलिस को दी सूचना,पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी




लुधियाना में थ्रीके रोड पर खाली प्लाट से एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की किसी ने हत्या की या वह अन्य किसी कारण से मरा है इस पर पुलिस जांच कर रही है। राहगीरों ने शव पड़ा देख शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना सदर की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव कब्जा में ले लिया है। शव के आस-पास क्लू एकत्र करने के लिए पुलिस टीम जांच भी कर रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। मृतक का नाम विशाल है। राहगीरों ने देखा तो मच गया शोर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोग प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। इलाका में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस टीम जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles