spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में किशोर के शव की हुई पहचान:घर से दोस्त से मिलने निकला था; अगले दिन खेतों में मिली डेडबॉडी




फरीदाबाद जिले में डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर के इलाके में शनिवार (6 जून) मिले किशोर के शव की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम आकाश (15) है जो अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकला था और इसके बाद उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस अब दोस्त की तलाश कर रही है। डबुआ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश नंगला एंक्लेव का रहने वाला है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त रोहित के घर गया था, लेकिन 6 जून की सुबह उसका शव गाजीपुर इलाके में उड़िया कालोनी के खेतों में मिला था। खेतों में मिला था शव मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर के गले पर सफेद गमछा कसकर बंधा हुआ था और गर्दन पर दबाव के निशान थे। चेहरे पर खून लगा हुआ था, जिससे प्रथम नजर में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका बनी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआइसी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शुरुआत में आसपास के लोगों से पूछताछ और विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूचना देने के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबर देखकर स्वजन थाने पहुंचे और शव की पहचान आकाश के रूप में की। फरार दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस उन्होंने पुलिस को बताया कि आकाश अपने दोस्त रोहित के साथ गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। इसी आधार पर पुलिस अब रोहित की तलाश कर रही है। डबुआ थाना इंचार्ज संग्राम सिंह दहिया ने बताया कि हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता रोहित से पूछताछ के बाद चल सकता है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles