![]()
इनेलो के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला एवं रोहतक DC राजपुरोहित के बीच हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया को दिए बयान में पलटवार करते हुए कहा, कोई भी हो, उसको अपने हद में रहना चाहिए। उसे शोभनीय होना चाहिए। अगर गाली देने से कोई बड़ा बनेगा तो देश का प्रधानमंत्री भी वहीं बनेगा, जो सबसे ज्यादा गाली देगा। जजपा ने भी विधायक अर्जुन चौटाला के इस बयान की निंदा की थी और सोशल मीडिया पर भी कमेंट करने से मामला काफी ट्रोल हुआ था। इसका इनेलो वर्करों ने भी विरोध किया था। वहीं बीजेपी सरकार के मंत्री अरविंद शर्मा ने विधायक अर्जुन के पक्ष में बयान दिया था। रोहतक में इनेलो वर्कर के साथ पुलिस थाने में मारपीट का वीडियो आने के बाद एक बार फिर ये मामला गर्मा गया है। JJP के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अर्जुन चौटाला को अपना छोटा भाई बताते हुए और इस व्यवहार की निंदा की था और कहा, हम चौ. देवीलाल की चौथी पीढ़ी हैं। कभी अजय सिंह व अभय सिंह ने ओछी बात नहीं की तो हम इस जिम्मेदारी को और आगे बढ़ाना है। ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए। दिग्विजय ने ये भी कहा, जब दुष्यंत पर बंदूक तानी थी तो ये लोग हंस रहे थे। आज इन पर तन गई तो ये विरोध जता रहे हैं। वह आईपीएस अफसर है तो उसे अहसास करना चाहिए। अर्जुन को करीबी से जानता हूं : अरविंद शर्मा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने विधायक अर्जुन एवं रोहतक डीसी विवाद पर पक्ष लेते हुए मीडिया को दिए बयान में कहा था, मैं विधायक अर्जुन चौटाला को करीबी से जानता हूं और वह बड़ा सभ्य है। अगर उस दिन प्रशासन और उनके बीच जो कुछ हुआ, तो ऐसा नहीं करना चाहिए। रोहतक के संगठनों ने जताया था रोष, विधायक दे चुके सफाई
मामले में इनेलो विधायक के इस बयान के बाद हरियाणा पुलिस और हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन में रोष का माहौल है। इसे लेकर रोहतक की अग्रवाल एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने रोष जताया था। इस पर विधायक अर्जुन चौटाला ने सफाई देते हुए मीडिया से कहा था, मैं चौ. देवीलाल का सिपाही हूं। अगर मेरे साथ बदतमीजी से बात करोगे तो मैं इसका जवाब देना जानता हूं। जजपा वालों को तो आपत्ति हमेशा रहती है। अगर ये आपत्ति छोड़कर सही ढंग से काम करते तो आज एक-दो विधायक होता। इनको कोई मतलब नहीं है। इसके बाद से लगातार विवाद चल रहा है। इनेलो की ओर से प्रदेशभर में रोहतक सहित अन्य जगह पर एक जून को महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया था। रोहतक में डीसी द्वारा समय पर ज्ञापन लेने के लिए न आने पर एसपी के साथ विधायक अर्जुन चौटाला की बहस हो गई थी और जा दफा हो तक कह दिया था।
Source link
इनेलो MLA अर्जुन-DC विवाद पर भूपेंद्र हुड्डा का पलटवार:बोले-गाली देने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता, जजपा की निंदा और मंत्री का पक्ष







