spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा पुलिस की नशा के खिलाफ कार्रवाई:हेरोइन, नशीली गोलियां और शराब बरामद, अलग-अलग मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार




मोगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हैरोइन, नशीली गोलियों और शराब सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने इस संबंध में जानकारी दी। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार के नेतृत्व में सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने अमनदीप शर्मा (गांव धल्लेके) और पारस (गुरु रामदास नगर मोगा) को 17 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गश्त के दौरान निन्द्र कौर (जलालाबाद पूर्वी) से 22 ग्राम हैरोइन बरामद की। गांव मंडीरावाला से 2 आरोपी गिरफ्तार थाना चड़िक के सहायक थानेदार सरताज सिंह ने गश्त के दौरान मक्खन सिंह और रेशम सिंह (गांव मंडीरावाला) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 ग्राम हैरोइन और 40 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस चौकी दौलेवाला के प्रभारी सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने सुखबीर सिंह उर्फ बगा (गांव रामगढ़) को 16 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया। थाना समालसर के सहायक थानेदार मनजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर हरमनदीप सिंह उर्फ मल्ली (गांव साहोके) को 8 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़ा। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सुमित कुमार उर्फ बंटी (बहोना चौक, हाल आबाद चौक शेखां) और मिंटू (मोगा) को गिरफ्तार किया। इनके पास से रॉयल स्टैग ब्रांड की 18 बोतलें शराब बरामद की गईं। इन दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles