spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डिंपल खत्री हत्याकांड: परिजनों ने शहर बंद की चेतावनी दी:मोहाली में प​टियाला की युवती की हत्या में न्याय की मांग तेज, सड़क पर उतरे लोग




मोहाली में हुई पटियाला निवासी डिंपल खत्री की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को उसके घर के बाहर परिजनों, मोहल्ला निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारों और इस मामले के लिए जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को पूरे पटियाला को बंद किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर डिंपल को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि वे न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। कंपनी में सुरक्षा पर उठाए सवाल प्रदर्शन के दौरान डिंपल के दादा बलवंत राय शास्त्री ने बताया कि उनकी पोती की बेरहमी से हत्या की गई है। यह घटना एक बड़ी विदेशी कंपनी के कार्यालय में हुई, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक न्याय मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।
पंजाब महिला आयोग पर उठाए सवाल-बोले- चेयरपर्शन के बयान से लगी ठेस परिजनों ने पंजाब महिला आयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने मामले का गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया है। परिवार का कहना है कि आयोग की चेयरपर्सन द्वारा दिए गए कुछ बयान उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती दिख रही है। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर संघर्ष का ऐलान इस अवसर पर खत्री समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश ने डिंपल को एक होनहार युवती बताया, जो अपने बेहतर भविष्य के लिए मोहाली में नौकरी कर रही थी। उन्होंने कहा कि डिंपल को न्याय मिलने पर ही उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। ओमप्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो समाज बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू करेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles