![]()
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव सरेली स्थित एक सीमेंट पोल फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार निवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के बेटे ने फैक्ट्री परिसर में घुसकर मारपीट करने और उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के बांका जिले के गांव लखपुरा निवासी समर यादव ने बताया कि उसके पिता मिलु यादव गांव सरेली स्थित एनबीआरपी एंटरप्राइजेज नामक सीमेंट पोल फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उनके साथ मुकेश यादव और अजय कुमार भी फैक्ट्री में कार्यरत थे। फैक्ट्री में घुसकर मारा समर यादव के अनुसार उसे मुकेश यादव ने फोन कर बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे गांव सरेली निवासी मनीश, अजय, दीपक, विनोद, जयप्रकाश और दिनेश फैक्ट्री के अंदर घुस आए और खाना बना रहे उसके पिता तथा अन्य मजदूरों के साथ झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। कई जगह चोट के निशान आरोप है कि मारपीट के दौरान मिलु यादव की ठोड़ी और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। शिकायत मिलने के बाद समर यादव आज शनिवार को सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचा, जहां उसने मोर्चरी में रखे अपने पिता के शव की पहचान की। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बोहेश मिला था पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि सरेली गांव स्थित पोल फैक्ट्री में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया। हालांकि उस समय मौके पर कोई शिकायतकर्ता या प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला था। बेटे की शिकायत पर जांच शुरू बाद में अस्पताल से पुलिस को मृतक संबंधी सूचना प्राप्त हुई। मृतक के परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। 6 जून को मृतक के बेटे द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। निजामपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 190, 191(2), 103(1) और 333 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाने के निर्देश दिए हैं।
Source link
नारनौल पोल फैक्ट्री में बिहार के मजदूर की मौत:बेटे ने लगाया हत्या का आरोप; 6 लोगों पर केस दर्ज







