spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विधायक गोल्डी मुसाफिर ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी:फाजिल्का में ओपन सेंचुरी बयान जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत करना उद्देश्य नही




फाजिल्का जिले के अबोहर में बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने अपने हालिया बयान को लेकर बिश्नोई समाज से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। बता दे कि यह मामला गांव सीतो गुन्नों में मार्केट कमेटी कार्यालय स्थापित करने के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। विधायक ने उस समय ओपन सेंचुरी को हटाने की बात कही थी, जिस पर बिश्नोई समाज ने कड़ा विरोध जताया था। समाज के प्रतिनिधियों ने किया था विधायक के बयान का विरोध समाज के प्रतिनिधियों रमेश बिश्नोई और मनोज गोदारा सहित अन्य लोगों ने विधायक के बयान को जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति असंवेदनशील बताया था। इस बयान से समाज में काफी नाराजगी थी। बढ़ते विरोध को देखते हुए विधायक गोल्डी मुसाफिर गांव सुखचैन स्थित गौशाला पहुंचे। विधायक ने बयान पर मांगी माफी वहां संतों और बिश्नोई समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। विधायक ने कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे उसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। क्षेत्र के विकास कार्यों नहीं होगी कमी विधायक ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और बिश्नोई समाज की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि वे समाज के संतों और लोगों का हमेशा आदर करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles