![]()
रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक मीटिंग लेने पहुंचे प्रदेश सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने सीएम नायब सैनी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जब नायब सैनी खुद चुटकलेबाज हैं तो विधानसभा में चुटकुले ही चलेंगे। सीएम आज पगड़ी पहनकर घूम रहे हैं, उन्हें हरियाणा देखना चाहिए, लेकिन वो पंजाब घूम रहे हैं। जितेंद्र बघेल ने कहा कि सीएम का पहला कर्तव्य है कि जनता की परेशानी देखना है। लेकिन सीएम नायब सैनी तो पंजाब में पगड़ी पहनकर चुटकुले सुना रहे हैं। विधानसभा में भी चुटकुले सुनाते हैं, तो जनता क्या करेगी। सीएम को अपने प्रदेश की जनता का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। भाजपा की वोट काटने की पुरानी आदत जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा की वोट काटने की पुरानी आदत है। वोट काटने को लेकर हर स्तर पर प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी ने वोट चोरी का पुरा खुलासा किया। हरियाणा में एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय है और बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं। हरियाणा के युवाओं को नहीं मिल रही नौकरी जितेंद्र बघेल ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। खेलों में भेदभाव किया जा रहा है। अमेरिका के दबाव में पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ा दी गई। डबल व ट्रिपल इंजन सरकार कैसे जनता का शोषण कर रही है, यह भी देखना चाहिए। कांग्रेस मजबूती के साथ जनता की आवाज को सड़कों पर उठा रही है। भाजपा मुद्दों को बरगलाने का कर रही काम जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है। लेकिन भाजपा मुद्दों को बरगलाने का काम करती है। मुद्दों पर काम नहीं करती। भाजपा चाहती है कि विपक्ष कमजोर रहे। विपक्ष विहीन लोकतंत्र को स्थापित करना चाहते है। विपक्ष नहीं होगा तो जनता के लिए कौन लड़ेगा। राहुल गांधी मजबूत नेता है और हर मुद्दे पर आवाज उठाते है।
Source link
CM सैनी चुटकुलेबाज, पगड़ी पहनकर पंजाब घूम रहे:रोहतक में कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी बोले-पहले हरियाणा को संभालना चाहिए







