spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम स्टेशन का लिया जायजा:नए डिजाइन, यात्री सुविधाओं को जाना, अफसरों को समय से काम पूरा करने के निर्देश




केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 जून को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। वे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे स्टेशन परिसर में पहुंचने के बाद, रेल मंत्री सीधे निर्माण स्थल पर गए। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेशन के नए डिजाइन, यात्री सुविधाओं और प्लेटफॉर्म के आधुनिकीकरण से संबंधित चल रहे कार्यों की समीक्षा की। समय से काम पूरा करने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान, रेल मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को जल्द आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे प्रबंधों का भी बारीकी से अवलोकन किया। लगभग 45 मिनट तक चले इस सघन निरीक्षण के बाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरे के दौरान रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण से विभाग में सक्रियता देखी गई और उम्मीद है कि पुनर्विकास कार्य में तेजी आएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles