spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में पत्नी को चुन्नी से गला घोंट कर मारा:पति चरित्र पर करता था शक; फोन पर बात करते देखा




गुरुग्राम के बांस अलियार गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त मकान की छत पर चार बच्चे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, आईएमटी मानेसर स्थित बांस अलियर गांव में मूलरूप से उत्तरप्रदेश के मथुरा निवासी नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी काजल देवी और चार बच्चों के साथ रह रहा था।पत्नी और पति दोनों निजी कंपनी में मजदूर के तौर पर काम करते थे। 36 वर्षीय काजल देवी रोजाना कंपनी से रात आठ बजे घर पहुंच जाती थी और पति देर रात 12 बजे पहुंचता था। बुधवार को उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते देख लिया था। गुस्साएं पति ने जब पत्नी से पूछा की वह किससे बात कर रही थी और उसको फोन मांगा लेकिन पत्नी ने फोन नहीं दिया। उसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस जांच कर रही आईएमटी थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि काजल देवी के भाई राजस्थान के भरतपुर निवासी राजबीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles