spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बम की थ्रेट ईमेल पर पंचकूला मेयर कार्यालय खाली करवाया:पंचकूला में अलर्ट; बम स्क्वैड ने की जांच, कई बड़े मंदिरों को टारगेट बताया




पंचकूला शहर में मेयर कार्यालय और कई प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल आया है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि बॉम्ब स्क्वैड और साइबर सेल की टीमें जांच में जुट गई हैं। पंचकूला के डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें मेयर कार्यालय के साथ-साथ शहर के कई प्रसिद्ध मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए। धमकी के बाद बॉम्ब स्क्वैड की टीमों ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस द्वारा संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिन मंदिरों का ई-मेल में उल्लेख किया गया है, वहां भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। साइबर सेल ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा संदेश कहां से भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की प्रामाणिकता और उसके पीछे की मंशा की भी जांच की जा रही है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी संभावित स्थानों की गहन जांच की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles