spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर के तालाब में मिला 13 वर्षीय बच्चे का शव:दो दिन पहले मां के पास जाने के लिए निकाला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका




पंचकूला जिले में पिंजौर के गांव चरणीयां स्थित नीलकंठ क्रेशर जोन के समीप एक तालाब में 13 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, जो पास की झुग्गी-झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले लगभग 25 वर्षों से कीरतपुर में ईंट भट्टे पर काम कर रहा है। परिजनों के अनुसार, शिव मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी मां के पास पपलोहा स्थित ईंट भट्टे पर जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के सदस्य तब से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह तालाब में शिव कुमार का शव मिलने से परिवार में दुख का माहौल है। थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी शिव की माता सुनीता और पिता सोनू ने बताया कि उन्होंने बच्चे के लापता होने की शिकायत स्थानीय थाने में भी दर्ज कराई थी। उनकी लगातार तलाश के बावजूद शिव कुमार कहीं नहीं मिला। मृतक शिव की मां सुनीता ने आरोप लगाया है कि शिव के शरीर पर चोटों के कई निशान हैं, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण : पुलिस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी बच्चू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चे के गुम होने की शिकायत पहले ही दर्ज की गई थी और जांच जारी थी। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई प्रतीत होती है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए कई नमूने एकत्र किए हैं। मृतक शिव के शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles