spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली अदालत को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से मिली थ्रेट, आम लोगों की एंट्री पर रोक; केवल वकील, मुकदमेबाज और आरोपी जा सकेंगे




पंजाब की मोहाली अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ऑफिशियल ईमेल के जरिए दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत प्रभाव से कड़े आदेश जारी किए है। सुरक्षा के मद्देनजर आम जनता के न्यायालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल मुकदमेबाजों और आरोपियों को ही अदालत परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। यह आदेश एसएएस नगर (मोहाली) न्यायिक अदालत परिसर के अलावा खरड़ और डेराबस्सी उप-मंडल स्थित अदालत परिसरों में भी लागू रहेगा। एक जून को आया था पत्र यह धमकी भरा ईमेल 1 जून 2026 को प्राप्त हुआ था, जिसमें 3 जून से 5 जून 2026 के बीच कोर्ट परिसर में बम धमाका करने की चेतावनी दी गई है। एहतियात के तौर पर जिला जज ने आम जनता की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब कोर्ट परिसर में केवल केस से जुड़े आरोपियों और याचिकाकर्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह नियम मोहाली मुख्य कोर्ट के साथ-साथ खरड़ और डेराबस्सी सब-डिवीजन की अदालतों पर भी समान रूप से लागू रहेगा। पुलिस ने चलाई चेकिंग मुहिम सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत एंट्री पॉइंट्स पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । हर एक विजिटर की पूरी और संघन चेकिंग की जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह खंगालने (Search) और सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदेश में साफ किया गया है कि जब तक पुलिस विभाग पूरी तरह से सुरक्षा क्लियरेंस (Clearance) नहीं दे देता, तब तक अदालतों का कामकाज सामान्य रूप से शुरू नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सभी न्यायिक अधिकारियों और उनके पीएसओ (PSO) को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles