![]()
सिरसा जिले में रानियां के नानुआना रोड स्थित पंज पीरों की दरगाह से गोलक चोरी कर भाग रहे दो युवकों को सेवादारों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेवादारों ने युवकों को गोलक के साथ भागते हुए देखा। रोकने और पूछताछ करने पर दोनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद डायल 112 टीम को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी रानियां के वार्ड नंबर 8 के निवासी हैं। सेवादारों ने बताया कि गोलक में लगभग पांच से छह हजार रुपए की राशि होने का अनुमान है। सालाना मेले की तैयारियों में जुटे थे सेवादार दरगाह के सेवादारों ने बताया कि वे 25 तारीख को होने वाले सालाना मेले की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने इन युवकों को चोरी करते हुए देखा और पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतपाल सिंह और जसवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Source link
दरगाह से गोलक चोरी करते दो युवक पकड़े:रानियां में सेवादारों ने भागते हुए देखा, पकड़ कर पुलिस के हवाले किया







