spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

न्यू चंडीगढ़ में युवक पर जंगली जानवर का हमला:परिवार बोला- तेंदुए जैसे था, घसीट कर खेतों में ले गया, हाथों का मांस नोचा




न्यू चंडीगढ़ के पड़च्छ गांव के एक प्रावइेट कंपनी के मुलाजिम पर हमला हुआ है। हमला किसी युवक ने नहीं बल्कि जंगली जानवर ने किया। एक्टिवा सवार युवक को जंगल में ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों बाजुओं का मांस ले गया। युवक का कहना है कि वहां पर अचानक स्कार्पियो आ गई। जिसकी तेज लाइट जानवर के आंखों में पड़ी। जिसके बाद वह मुझे छोड़कर चला गया। हालांकि उसके हाथों व शरीर को नुकसान पहुंचा है। युवक व लोगों का आरोप है कि यह जानवर तेंदुआ हो सकता है। ऐसे हुआ हमला, 4 प्वाइंट जाने –
1.अशोक ने बताया रात साढ़े 11 बजे का समय था। मैं इलेक्ट्रिक एक्टिवा पर सारंगपुर से आ रहा था। जैसे ही टी-प्वाइंट पर पहुंचा तो पता नहीं लगा, एक जानवर खींच ही ले गया। उसने उसके गले की तरफ अटैक किया। लेकिन हेलमेंट पहना था। जिस वह से वह बच बच गया, लेकिन वह घसीटते हुए जंगल की तरफ से ले गया। जैसे ही वह लेकर जा रहा था कि अचानक स्कार्पियों आ गई। उसकी तेज लाइट पड़ी, जिसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। 2. इस बीच वहां पर काफी लोग जुट गए, जिन्होंने मुझे निकाला। अशोक ने बताया कि बिल्कुल सामने से जानवर आया था, लेकिन यह पता नहीं लगा कि जानवर कौन सा है। जब वह मुझे खेतों में ले गया। सुबह फोन व अन्य सामान मिला। हेलमेट की वजह से मैं बच गया। अंधेरे में पता ही नहीं लगा।
3. जिस तरह वह मुण्े लेकर गया, उससे तो साफ है कि वह बड़ा जानवर था। पिछले साल भी दो लड़कों पर नीलगाय ने हमला किया था। वह काफी समय तक पीजीआई में रहा था। जानवर बाजू से मांस ले गया है।” मुझे सुबह से ही चक्कर आ रहे है। ऐसा लग रहा है, सबकुछ घूम रहा है। 4. पत्नी ने बताया कि जब पति घर नहीं आए तो वह उन्हें तलाशने के लिए गई। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। आगे चलकर वह मिले। उस समय “यह काफी डरे हुए थे। यह हमारा फोन नहीं उठा रहे थे। यह टी-प्वाइंट से बहुत आगे थे। स्कूटी खड्डे में गिरी हुई थी। हालांकि इन्होंने उससे बचने की कोशिश की। तभी स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles