spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में 0003 नंबर 37.63 लाख में बिका:0001 नंबर की बोली रही कम, ऑनलाइन नीलामी में 4.13 करोड़ की कमाई




चंडीगढ़ में वीआईपी और फैंसी गाड़ी नंबरों का क्रेज एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA), यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फैंसी नंबरों की ई-नीलामी आज, एक जून को संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस ऑनलाइन बोली में ‘0001’ नंबर को पछाड़कर इस बार ‘0003’ नंबर सबसे महंगा बिका। इस दौरान ‘0003’ नंबर 37.63 लाख रुपये में बिका, जबकि ‘0001’ के लिए 23.55 लाख रुपये की बोली लगी। इस नीलामी में कुल 683 रजिस्ट्रेशन नंबरों की सफल बोली लगी। पूरी नीलामी से चंडीगढ़ प्रशासन को कुल 4.13 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर कमाई हुई। मार्च में 0001 नंबर 53 लाख में बिका चंडीगढ़ में फैंसी वाहन नंबरों की ई-नीलामी पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (RLA) द्वारा आधिकारिक परिवहन पोर्टल पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है, जिसमें मार्च 2026 में बिका CH01-DD-0001 नंबर अब तक का सबसे महंगा नंबर रहा है जो रिकॉर्ड ₹53.88 लाख में बिका। नीलामी में ऐसे ले पाएंगे भाग इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वाहन मालिकों को 1,000 रजिस्ट्रेशन फीस और नंबर के तय रिजर्व प्राइस (जैसे 0001 के लिए ₹5 लाख, 0002-0009 के लिए 1 लाख रुपए और अन्य वीआईपी नंबरों के लिए 50,000 रुपए का एडवांस भुगतान करके तीन दिनों की ऑनलाइन बिडिंग (बोली) में हिस्सा लेना होता है। 50 लाख् की गाड़ी 53 लाख नंबर का नंबर चंडीगढ़ में लोग अपनी गाड़ियों की कीमत से भी ज्यादा पैसा सिर्फ उसका नंबर खरीदने में लगा देते हैं। उदाहरण के लिए, हाल ही में मार्च 2026 की एक नीलामी में CH01-DD-0001 नंबर प्लेट रिकॉर्ड ₹53.88 लाख में बिकी, जबकि इसे लगाने वाली गाड़ी (फॉर्च्यूनर लेजेंडर) की खुद की कीमत लगभग ₹50 लाख थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles