spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प:चुनाव के दौरान बाहरी युवक बुलाने का आरोप, महिला बोली-बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा




पठानकोट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 2 पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस प्रशासन से न्याय तथा कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद एक पक्ष के सदस्य सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही मोहल्ले के कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। एक स्थानीय दुकानदार ने भी अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मनीषा नामक महिला ने बताया कि वार्ड नंबर 25 के दो युवक हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और वहां मौजूद युवकों पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मनीषा का आरोप है कि इस घटना में उनके पति और ससुर घायल हुए हैं। चुनाव के दौरान बहारी युवक बुलाने के आरोप वहीं, दूसरे पक्ष के राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव के दौरान भी दूसरे पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाया था। उन्होंने बताया कि करीब 5 से 7 दिन पहले भी उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई थी। राकेश कुमार का दावा है कि उनके पिता पर ‘दातर’ से हमला किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर किसी के घर पहुंचता है, तो लोगों में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। उन्होंने एक दुकानदार के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया। स्थानीय दुकानदार कोमल किशन ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उन्हें फोन आया, और फोन करने वाले उक्त व्यक्ति ने कहा कि आपने हमें गालिया निकाली है कोमल किशन के अनुसार फोन पर उन्हें धमकी दी गई कि वह पांच मिनट के भीतर आ रहे है और कुछ देर बाद संबंधित लोग उनके पास पहुंचे तथा उनके साथ मारपीट की। महिला बोली- मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा दूसरी ओर, दूसरे पक्ष की ओर से ममता शर्मा पत्नी नरेंद्र शर्मा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि पूरे मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 25 से आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था। उनके अनुसार चुनाव के दौरान उनके वोट प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। ममता शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माता चामुंडा देवी के दर्शन के लिए गई हुई थीं और रात वहीं रुकी थीं। उनका कहना है कि सुबह उनके बेटे निखिल को एक फोन कॉल आई, जिसमें उसे चुनावी हार को लेकर उकसाया गया और कथित तौर पर धमकियां दी गईं। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles