![]()
अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एक क्रॉकरी स्टोर में अज्ञात चोरों ने चोरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना परशुराम चौक, बस स्टैंड के पास स्थित एक क्रॉकरी स्टोर में हुई। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी जाली को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। पजलासा चौक निवासी राहुल ढींगरा पुत्र रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वे 26 मार्च 2026 को अपनी कंपनी के काम से गोवा गए थे। 29 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे जब वे दुकान पर लौटे, तो उन्होंने तीसरी मंजिल की जाली टूटी हुई पाई। कीमती सामान और कैश ले गए चोर राहुल ढींगरा ने बताया कि दुकान का शटर खोलने पर अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान से जूसर, लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, जूसर कैटल और सैंडविच मेकर सहित लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। इसके अतिरिक्त, गल्ले में रखे ₹5,000 की नकदी भी गायब मिली। पीड़ित व्यापारी ने अपनी प्रारंभिक छानबीन के बाद 30 मई 2026 को नारायणगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थाना नारायणगढ़ पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा नंबर 201, धारा 331(4) और 305 BNS के तहत केस दर्ज कर रजिस्टर कर लिया है। पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है और आरोपियों की पहचान के लिए दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
Source link
अंबाला में क्रॉकरी स्टोर में चोरी:तीसरी मंजिल की जाली तोड़कर घुसे चोर, कैश और कीमती सामान ले गए







