spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खन्ना में अकाली नेता हनी रोशा गिरफ्तार:चुनाव जीत के बाद विरोधी के घर किया था हंगामा, मारपीट का आरोप




लुधियाना के कस्बा खन्ना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नगर कौंसिल चुनाव परिणामों के बाद हुई एक घटना के संबंध में दर्ज मामले में की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, हनी रोशा ने हाल ही में वार्ड नंबर 30 से नगर कौंसिल चुनाव जीता था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद हनी रोशा अपने परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने वार्ड में जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वे आम आदमी पार्टी के हारे हुए उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर के घर के बाहर भी जश्न मनाने लगे। आप उम्मीदवार के घर के बाहर चलाए अश्लील गाने शिकायत के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों ने पटाखे चलाए और अश्लील गाने गाए। आरोप है कि जब सोनू जौहर के परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ बहस की गई, गाली-गलौज की गई और बाद में घर के अंदर घुसकर हमला किया गया। सोनू जौहर के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का भी आरोप है। गर्भवती भाभी के साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप इस मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि हनी रोशा और अन्य लोगों ने सोनू जौहर की गर्भवती भाभी के साथ बदसलूकी और मारपीट की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिटी थाना खन्ना पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हनी रोशा, उनके बेटे, दो भतीजों और अन्य पारिवारिक सदस्यों समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज सुबह हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles