spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इसराना में ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, 4 घायल:बढ़ई का सामान लेकर जा रहे थे युवक, 3 की अस्पताल से छुट्‌टी, एक गंभीर




पानीपत जिले में इसराना उपमंडल के शाहपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। डिडवाड़ी गांव का रहने वाला सोनू पुत्र नफे सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ई-रिक्शा में बढ़ई का सामान लेकर शाहपुर गांव जा रहा था। जब ई-रिक्शा शाहपुर गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। तीन घायलों को अस्पताल से मिली छुट्‌टी टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी चारों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनू, रमन दोनों डिडवाड़ी निवासी और मिंटू टिटाना निवासी को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, ई-रिक्शा चालक सोनू की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एनसी मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles