spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रीवा हादसे की करवाई जाए निष्पक्ष जांच:पंजाब गवर्नर का मध्य प्रदेश के CM को पत्र; राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने को कहा




पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर रीवा में जैन आर्यिका माताजी की हादसे में हुई मौत की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। गवर्नर को सेक्टर-27बी स्थित श्री दिगंबर जैन सोसायटी (रजि.) के प्रधान धर्म बहादुर जैन की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। इसमें रीवा हादसे की पारदर्शी जांच करवाने, जैन संतों और साध्वियों की धार्मिक यात्राओं के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने तथा राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग उठाई गई। निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि घटना से जुड़े तथ्य, वीडियो और हालात को देखकर समाज में हादसे को लेकर चिंता बनी हुई है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और लोगों का भरोसा कायम रहे। उन्होंने एमपी सरकार से मामले में संवेदनशीलता के साथ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही जैन संतों और साधुओं की यात्राओं के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। धार्मिक यात्राओं के दौरान संतों की सुरक्षा का हो इंतजाम गवर्नर कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान संतों और साध्वियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles