spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल झाडियों में मिले हुई शव की शिनाख्त:शराब पीकर मिल से निकला था मृतक, नशे के कारण नहीं उठ पाया, गर्मी के कारण मौत की आशंका




करनाल के घरौडा में पनौड़ी रोड पर जगदंबा राइस मिल के नजदीक सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक राइस मिल में ही मजदूरी का काम किया करता था। मृतक का जीजा काफी समय से उसकी तलाश कर रहा था लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचा, जहां पर उसे डेडबॉडी के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद वह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा और मृतक की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। दो दिन पहले मिल में आया था काम करने
मृतक की पहचान 37 वर्षीय विनय कुमार के रूप में हुई है। वह यूपी के औरेया के पूर्वादूजे गांव का रहने वाला था। वह घरौंडा पनौड़ी रोड पर जगदंबा राइस मिल में लेबर का काम किया करता था और दो दिन पहले ही मिल में आया था। पुलिस के मुताबिक, वह शराब का आदी था। 24 मई की सुबह वह शराब पीकर मिल से निकला था और पनौड़ी रोड पर ही सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया।
होश न होने पर वह हिल नहीं सका और गर्मी की वजह से उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। 27 मई की शाम को पुलिस को विनय की बॉडी झाड़ियों में मिली, लेकिन उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम मौके पर बुलाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया था। कैसे हुई मृतक की शिनाख्त
मृतक विनय का जीजा श्याम सिंह ट्रक ड्राइवर है और वह अक्सर सफर पर रहता है। विनय के लापता होने के बाद से ही वह उसकी तलाश कर रहा था लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए वह घरौंडा थाने में पहुंच गया। जहां पर उसने पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि एक डेडबॉडी पनौड़ी रोड पर झाड़ियों में मिली है। वह करनाल के मोर्च्युरी हाउस में पहुंचा और अज्ञात शव की पहचान की तो वह विनय ही था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मृतक विनय के परिवार में उसकी पत्नी व चार बेटियां है। उसका परिवार यूपी में ही रहता है और वह हरियाणा में लेबर का काम करता था। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles