spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab Congress Strategy Meet | 2027 Election; Kharge Hosts Leaders



पंजाब कांग्रेस की दिल्ली में बैठक आज।

पंजाब बीजेपी को नया प्रधान मिलने के साथ ही अब कांग्रेस में भी नेतृत्व बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्

.

इन नेता मीटिंग में शामिल होने की उम्मीद है

पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया में बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार से पांच वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी तथा विजय इंदर सिंगला के बैठक में शामिल होने की संभावना है।

प्रधान को हटाने से कर दिया मना

यह इस साल पार्टी हाईकमान के साथ पंजाब नेताओं की दूसरी बैठक है। इससे पहले 22 जनवरी 2026 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब 3 घंटे लंबी अहम बैठक हुई थी। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा संगठन में दलित (SC) प्रतिनिधित्व कम होने का मुद्दा उठाने और पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी के बाद बुलाई गई थी। उस समय करीब 32 नेताओं ने दिल्ली में पत्र भेजकर भी स्थिति पर चिंता जताई थी।

बैठक में हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में किसी भी बदलाव, खासकर प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को हटाने की मांग, को साफ तौर पर खारिज कर दिया था। साथ ही के.सी. वेणुगोपाल ने चेतावनी दी थी कि पार्टी के आंतरिक मामलों को मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर उठाने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नेताओं को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एकजुट होकर काम करने के निर्देश भी दिए गए थे।

टीम प्लेयर नहीं बने तो रिजर्व बैंच पर बिठा देंगे

28 फरवरी को मनरेगा मुद्दे पर आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को ‘टीम प्लेयर’ बनकर काम करना होगा। अगर कोई नेता अकेले खेलने या टीम भावना के खिलाफ काम करने की कोशिश करेगा, तो मल्लिकार्जुन खड़गे और वह मिलकर उसे ठीक करेंगे या फिर ‘रिजर्व बेंच’ पर बैठा देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles