spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में युवती का पर्स झपटने वाले 2 काबू:एक नाबालिक शामिल, आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा




मोगा जिले में पुलिस ने युवती का पर्स झपटने के आरोप में नाबालिग समेत दो लोगों को काबू किया है। यह गिरफ्तारी असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पीड़िता के अनुसार, पर्स में एक मोबाइल फोन और लगभग 32 हजार रुपए थे। घटना के बाद, थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि दोसांझ रोड निवासी दिव्य रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। दिव्य रानी अपनी स्कूटी पर दत्त रोड मोगा से गुजर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया। बाइक चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। एक को रिमांड पर दूसरे को सुधार गृह भेजा इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक थानेदार बलवीर सिंह को जांच सौंपी गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरपिन्द्र सिंह उर्फ मोदी, निवासी गांव चूहड़चक्क, और उसके साथ एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार गुरपिन्द्र सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नाबालिग आरोपी को फरीदकोट के सुधार गृह भेजा गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles