spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana ITI Admissions Open | Rs 2500 Scholarship Online Form



राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नलवा के प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा जानकारी देते हुए।

हरियाणा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य की सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक आवेदक 2 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

.

आवेदन admissions.itiharyana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है। उम्मीदवारों के पास अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। पंजीकरण करते समय अपने स्वयं के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करें ताकि बाद में दाखिले के समय किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नलवा के प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा ने बताया कि दाखिले से संबंधित सभी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन में सहायता के लिए राज्य की सभी आईटीआई में हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं।

आवेदक अपने सभी दस्तावेजों के साथ किसी भी आईटीआई में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। इसके अतिरिक्त, आवेदक अपने स्तर पर या किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां भरते समय कोई त्रुटि न हो। संस्थान में विभिन्न व्यवसाय जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, फिटर ड्यूल, एमएएम, डीएमसी, डीएमएम, टीपीइएस, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक, टर्नर, वेल्डर, वेल्डर ड्यूल, प्लंबर, वुडवर्क टेक्निशियन, आईडीडी, कॉस्मेटोलॉजी, कोपा और कोपा ड्यूल चलाए जा रहे हैं। संस्थान में कुल 540 सीटों के लिए दाखिला किया जाएगा।

किसी भी व्यवसाय में दाखिला लेने वाली छात्राओं को एकमुश्त 2500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। साथ ही, छात्र और छात्राओं को मुफ्त बस पास की सुविधा भी उपलब्ध है। हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों और सभी वर्ग की छात्राओं को 1000 रुपये की निशुल्क टूल किट भी दी जाती है।

विदेश जाने वालों का बनेगा नि:शुल्क पासपोर्ट

आठवीं के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को हिंदी और इंग्लिश का पेपर देने के बाद भिवानी बोर्ड द्वारा 10वीं का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। दसवीं के बाद आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को किसी एक विषय का पेपर (हिंदी या इंग्लिश ) देने के बाद भिवानी बोर्ड द्वारा 12वीं का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। जो छात्र आगे पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं वह सीधा ग्रेजुएशन में दाखिला ले सकते हैं और पॉलिटेक्निक में सेकेंड ईयर में दाखिला ले सकते हैं।

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के इच्छुक आईटीआई पास उम्मीदवारों को 40 मार्क्स अतिरिक्त लाभ दिया जाता है। पासपोर्ट बनाने के लिए 1500 रुपए की एकमुस्त राशि भी दी जाएगी ।आईटीआई पास करने वाले छात्र स्वयं का रोजगार कर सकते हैं। उद्धमी योजना के तहत उन्हें बैंक द्वारा लोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को नि:शुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा प्रदान की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles