spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में बेटे की चाहत में महिला से मारपीट:पीड़िता का आरोप-मासूम बच्चियों के साथ घर से निकाला, पति की दूसरी शादी करने को कहते हैं




गुरुग्राम में डॉमेस्टिक वायलेंस का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खांडसा इलाके में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि बेटा न होने का ताना देकर उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। पीड़ित पति के साथ किराए पर रहने लगी तो अब पति भी ड्रिंक करके मारपीट करता है। मंगलवार देर रात पीड़ित बदहवास हालत में अपनी दोनों बेटियों के साथ सेक्टर-10 थाना पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने आधी रात को ही कार्रवाई करते हुए महिला का मेडिकल कराया और उसे वापस सुरक्षित उसके घर भिजवाया। छह साल पहले हुई शादी मूल रूप से दिल्ली के पहाड़गंज की रहने वाली मानसी ने बताया कि उसकी शादी 3 फरवरी 2020 को गुरुग्राम के खांडसा निवासी मोहित गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद मानसी ने दो बेटियों को जन्म दिया, जिनमें से एक की उम्र पांच साल और दूसरी की तीन साल है। आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद से ही ससुराल पक्ष का रवैया मानसी के प्रति पूरी तरह बदल गया। बेटा न होने के ताने देकर मानसी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। शराब के नशे में मारपीट करता है पति
पीड़िता मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ससुराल से निकालने के बाद वह अपने पति मोहित के साथ खांडसा में एक किराए के मकान में रहती है। अब पति भी अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर आता है और बिना किसी वजह के उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। मंगलवार रात को पति की प्रताड़ना से तंग होकर पीड़िता दोनों मासूम बच्चियों के साथ थाने में पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई। फोटो में देखिए पीड़िता से मारपीट के निशान…………. दहेज कानून से बचने के लिए रची जा रही साजिश
मानसी ने अपने सास-ससुर पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक सास-ससुर अपने बेटे को लगातार उकसाते हैं। वे कहते हैं कि इसे मार-पीटकर घर से भगा दो, इसे सिर्फ लड़कियां ही हो रही हैं, लड़का नहीं हो रहा। उसके ससुराल वाले पति की दूसरी शादी कराने की फिराक में हैं। यही नहीं, वे कानूनी पेचीदगियों से बचने की साजिश भी रच रहे हैं। ससुराल वालों का कहना है कि शादी को जल्द ही सात साल पूरे होने वाले हैं, जिसके बाद मानसी को हमेशा के लिए निकाल देंगे ताकि वह उन पर दहेज उत्पीड़न का सख्त केस न दर्ज करा सके। आधी रात को पुलिस ने मेडिकल करवाया
मंगलवार देर रात जब मानसी को घर से निकाला गया, तो वह अपनी जान बचाकर सीधे नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला का कहना है कि पहले भी उसने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह रात को थाने में पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई। जिस पर आधी रात को ही मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-10 थाना एसएचओ दिलबाग सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का आपसी झगड़ा है और जब महिला थाने पहुंची तो उसकी अच्छे से सुनवाई हुई और रात को ही मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस टीम महिला को लेकर उसके घर भी पहुंची और उसे सुरक्षित अंदर दाखिल कराया। महिला से लिखित शिकायत ली गई है, उसके आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पति से आरोपों के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles