spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ईद-उल-जुहा पर फरीदाबाद में हाई अलर्ट:1 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात, हाई अलर्ट जारी किया, पुलिस कमीश्नर बोले-शहर के हर कौने पर रहेगी नजर




फरीदाबाद में 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके के मनाने के लिए शहर में 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है। शहर के भीड़ वाले इलाकों जैसे एनआईटी मार्किट, ओल्ड बाजार, बल्लभगढ़ बाजार में सबसे ज्यादा जवानों की डयूटी लगाई है। पुलिस कमीश्नर सतेन्द्र कुमार गुप्ता खुद इस पर नजर रखे हुए है। भीड़ वाले इलाकों पर नजर पुलिस कमीश्नर सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में ईआरवी, राइडर स्टाफ और डायल 112 का गाड़ियों की गश्त ईद के दिन विशेष रूप से जारी रेहगी। पुलिस बल ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरा प्लान तैयार किया है।
धर्मगुरूओं के साथ बैठक ईद को लेकर पुलिस के अधिकारी अपने-अपने इलाके में व्यापारियों, धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ बैठक कर चुके है। जिसमें सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने सभी से आग्रह भी किया है कि वो किसी भी प्रकार का शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारियं को मार्च निकालने के आदेश उनके द्वारा जिला के सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि वो अपने-अपने इलाके में पुलिस का मार्च निकाले । जिसके लिए शाम के 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक का समय तय किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त, क्विक रिस्पांस टीम की सक्रियता तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। शक होने पर लोग पुलिस को दें सूचना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 999915000 या नजदीकी थाना पुलिस को दें। सभी नागरिक शांति, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाकर सामाजिक एकता को मजबूत करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles