spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर अफसर का सुसाइड:IDFC बैंक घोटाले में पूछताछ होनी थी; आज CFO बर्खास्त हुए, लेनदेन का आरोप




चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह पंचकूला में सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (HPGCL) में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात थे। सोमवार सुबह वह विजिटर पास बनवाकर HPGCL एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे। यह भी सामने आया है कि ₹590 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में बलवंत सिंह से पूछताछ होनी थी। इस मामले की CBI जांच कर रही है। आज भी उनसे पूछताछ होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने सुसाइड कर लिया। आज ही बैंक घोटाले में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को बर्खास्त किया है। आरोप है कि दीवान ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर खाते खोले और ₹50 करोड़ के फर्जी लेनदेन दिखाया। सुबह 10.22 पर हुई सचिवालय में एंट्री बलवंत सिंह का विजिटर पास भी सामने आया है, जो सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था। सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी। दोपहर 3 बजे आठवीं मंजिल से छलांग दोपहर 3 बजे उन्होंने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को एम्बुलेंस से सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। फरवरी में IAS अफसर के सेक्रेटरी ने सुसाइड किया था इससे पहले, इसी साल 25 फरवरी को हरियाणा सचिवालय की ही छठी मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड किया था। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई। वे IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पहले ये IAS आदित्य के साथ थे। कुछ समय पहले ही इन्हें IAS हितेश मीणा के पास लगाया गया था। अरोड़ा का स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके कारण इसकी ब्रांच चेंज हो गई थी। इससे ये नाराज थे। उनकी इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट होनी थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles