spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना में डयूटी से लौट रहे स्कूटी सवार की मौत:आंधी में टूटकर गिरी पेड़ की टहनी; टयूबवेल ऑपरेटर था




फतेहाबाद जिले के टोहाना में रविवार देर रात चली तेज आंधी के कारण सड़क हादसे में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई। गांव चंदड़ खुर्द के पास पेड़ की टहनी गिरने से यह हादसा हुआ। सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव इंदाछुई के 39 वर्षीय आदेश कुमार के रूप में हुई है। वे गांव चंदड़ में HKRN के तहत ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौटते समय चंदड़ खुर्द के पास तेज आंधी के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी टहनी उन पर टूटकर गिर गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। आदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल टोहाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। दो बेटियों के थे पिता आदेश कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बेटियों की उम्र महज 7 और 5 साल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी डांगरा रोड पर पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हुई थी। उन्होंने प्रशासन से सूखे और खोखले पेड़ों को चिन्हित कर तुरंत कटवाने की मांग की है। पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ रामरखा ने जानकारी दी कि विभागीय नियमानुसार मृतक आदेश के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles