spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नीलगाय से टकराई सीएम के राजनीतिक सचिव की कार:हादसे में बाल-बाल बचे तरूण भंडारी, देर रात सभा के बाद घर लौट रहे थे




हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी पंचकूला में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। हादसा रविवार को देर रात नगर निगम के चुनाव प्रचार से लौटते समय उनकी गाड़ी नीलगाय से टकरा गई, हालांकि सभी सुरक्षित हैं। सीएम के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी रविवार को देर शाम को वार्ड नंबर 19 में एक निर्दलीय प्रत्याशी को भाजपा के पक्ष में बैठाने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करने गए थे। जहां से लौटते समय उन्हें देर हो गई। जहां से तरुण भंडारी अपने सहयोगी मुकेश सिंगला और अन्य साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। गाड़ी चालक तरुण भंडारी के मित्र मुकेश सिंगला ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। हालांकि टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। टक्कर के बाद खुद रूक गई गाड़ी टक्कर के बाद गाड़ी को झटका लगा और वह रुक गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में तरुण भंडारी और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि झटके के कारण उनके हाथ में हल्का दर्द बताया जा रहा है। तरुण भंडारी ने खुद बताया कि वे पूरी तरह ठीक हैं और किसी तरह के खतरे की कोई बात नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles