spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में विजन आरएक्स लैब के कर्मचारियों का हंगामा:वेतन वृद्धि और ग्रेडिंग की मांग को लेकर नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस




गुरुग्राम में औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-34 स्थित ‘विजन आरएक्स लैब’ कंपनी के बाहर सोमवार को माहौल गरमा गया। कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आज सुबह पहली शिफ्ट के साथ ही कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया और कंपनी के मुख्य द्वार पर जमा होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें उचित ग्रेड और मानदेय नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि जो कर्मचारी कंपनी को 2 साल से अधिक का समय दे चुके हैं, उन्हें ‘सेमी-स्किल्ड’ ग्रेड में शामिल किया जाए। वहीं, 5 साल से ज्यादा अनुभव वालों को ‘स्किल्ड’ और 10 साल से अधिक पुराने अनुभवी कर्मचारियों को ‘हाई-स्किल्ड’ ग्रेड का लाभ मिलना चाहिए। इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles