spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में बदमाश का एनकाउंटर, टांग में गोली लगी:हत्या के मामले में फरार था, पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश




कैथल में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मुठभेड़ में एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। बदमाश की टांग में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी एक गोली लगी। आरोपी पर पांच हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। वह हत्या व अन्य मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना बता दें कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि हत्या के मामले में आरोपी संदीप उर्फ कोहली पूंडरी के गांव फरल के पास से जाने वाला है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे जैसे ही आरोपी वहां से आया तो पुलिस की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने लगा। टांग में गोली लगी पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर गोलियां चला दी, जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी। एवीटी स्टाफ और एक बदमाश संदीप उर्फ कोहली के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार था। इस मामले को लेकर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन प्रेसवार्ता भी करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles