![]()
बठिंडा में एक 12 वर्षीय सौतेली दोहती (बेटी की बेटी) के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के अनुसार, यह घटना पिछले दो वर्षों से हो रही थी, जब बच्ची की उम्र मात्र 10 साल थी। मां ने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी। बच्ची ने अपनी मां और नानी को बताया कि उसके साथ ‘राजा पापा’ नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से रेप किया जा रहा था। इस जानकारी के बाद मां 27 तारीख को बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। पीड़िता की मां ने पुलिसकर्मी ‘शिवराज’ के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मां बोली- मुझे धोखे में रखा गया मां का आरोप है कि उसकी अनपढ़ता का फायदा उठाकर पुलिस ने उसे धोखे में रखा। उसने बताया कि पुलिस ने कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर लिए, जिन्हें बाद में ‘समझौता’ बताया गया। महिला का दावा है कि उसे उन कागजों की सामग्री के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई। बच्ची वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। मां ने प्रशासन और महिला पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे का आदी है। इस मामले में एसएचओ कैनाल हरजोत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Source link
बठिंडा में नाना पर नाबालिग दोहती से रेप का आरोप:पीड़िता की मां बोली- पुलिस ने अनपढ़ता का फायदा उठाकर मुझे धोखे में रखा







