![]()
मोगा शहर के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मोटरसाइकिल की टिपर से टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, युवक देर रात मोटरसाइकिल पर मोगा से बाघा पुराना की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे एक टिपर से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सीधे टिपर के नीचे जा घुसा। टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग की लपटों में घिरने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यह हादसा मोगा-कोटकपूरा रोड पर राधा स्वामी डेरे के पास हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समाज सेवा सोसायटी की मदद से झुलसे युवक को सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही टिपर चालक की तलाश हादसे के बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, खासकर रात के समय। नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
Source link
मोगा में हादसे के बाद जिंदा जला युवक:राधा स्वामी डेरे के पास टिपर से बाइक की टक्कर; दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार







