![]()
लुधियाना के गांव मकसूदड़ा के रहने वाले राइटर हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सैंडल ने कथित तौर पर अपनी कनाडा में रह रही बेटी को ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ के जाल से बचाने के लिए आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पति, उसके चाचा और एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पायल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 351(2) के तहत अमृतसर के जब्बोवाल निवासी जसकरण सिंह (पति), उसके चाचा सतकार सिंह (नवां चंदनके) और ट्रैवल एजेंट कंवलजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है। कलात्मक सफर की जहां की शुरुआत वहीं मिला शव
परिवार के अनुसार, हरप्रीत कल सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे और बाद में गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास उनका शव मिला। आशंका है कि उन्होंने शाम के समय, जब वहां सन्नाटा था, जहरीला पदार्थ खा लिया। दोस्तों का कहना है कि यह वही जगह थी, जहां से उन्होंने अपने कलात्मक सफर की शुरुआत की थी। बेटी की ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ बना वजह
परिवार के करीबी जगदेव सिंह जग्गा ने मीडिया को बताया और आरोप लगाया कि करीब 3 साल पहले हरप्रीत की बेटी अनमोलप्रीत कौर को कनाडा भेजने के लिए जसकरण सिंह से ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ करवाई गई थी। बाद में आरोपी पक्ष ने खर्चे के नाम पर 22 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और धमकियां देने लगे। सुसाइड नोट में बड़े आरोप
सुसाइड नोट के मुताबिक-अनमोलप्रीत 3 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गई थी। जसकरण के स्पाउस वीजा के लिए 2 बार आवेदन किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हो गया। आरोपियों ने खाली साइन किए चेक के जरिए बेटी के खाते से बड़ी रकम निकाल ली। हरप्रीत ने असली खर्च लौटाने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने ज्यादा रकम की मांग की। परिवार में कौन-कौन?
हरप्रीत अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी इंग्लैंड में सेटल है, जबकि सबसे छोटी बेटी कानून की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद साहित्यिक संगठनों ने ‘प्रीत सैंडल इंसाफ प्राप्ति संघर्ष कमेटी’ का गठन किया है। जगदीप सिंह घुडानी ने मीडिया को बताया कि अंतिम रस्म (भोग) के मौके पर आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा। थाना पायल के SHO परविंदर बेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया है। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
Source link
लुधियाना में राइटर ने किया सुसाइड:घर के पास शव मिला, बेटी को कनाडा भेजने को करवाई ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’; ससुराली मांग रहे थे 22 लाख







