![]()
अबोहर की इंदिरा नगरी में रात को हुड़दंग मचाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। थाना नंबर एक के प्रभारी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले इन युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कल रात करीब एक दर्जन युवकों ने इंदिरा नगरी की गली नंबर 6 में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने लोगों के घरों पर ईंट-पत्थर फेंके और कृपाणें लहराकर दहशत फैलाई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। निवासियों ने की पुलिस से शिकायत घटना के बाद निवासियों ने पुलिस प्रशासन और वार्ड के एमसी से शिकायत की।आज पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों तथा पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू से बातचीत कर पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने घटना स्थल का जायजा भी लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहल्लेवासियों की शिकायत पर चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही मोहल्ले के लोग लिखित शिकायत दर्ज करवाएंगे, उसके आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया जाएगा।
Source link
अबोहर में रात को उत्पात मचाने वाले काबू:पुलिस बोली- कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं देंगे, चार आरोपी गिरफ्तार







