![]()
सोनीपत स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में एक लेडी ऑफिसर ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि प्रोफेसर ने कई बार वॉट्सएप पर मैसेज कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जवाब न मिलने के बावजूद वह लगातार वॉइस कॉल भी करता रहा। महिला ने यूनिवर्सिटी के VC को अपने लेटरपैड पर लिखित शिकायत दी है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट भी लगाए गए हैं। इन चैट्स में कई दिनों तक लगातार भेजे गए मैसेज शामिल हैं। एक चैट में असिटेंट प्रोफेसर ने महिला ऑफिसर से हग करने की भी डिमांड की। हालांकि दैनिक भास्कर इन चैट्स की पुष्टि नहीं करता है। उधर, VC ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एक जांच कमेटी गठित कर दी है। अब पढ़िए महिला ने शिकायत में क्या आरोप लगाए… प्रोफेसर ने नहीं दिया जवाब यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दैनिक भास्कर ने जब डॉ. जयपाल का पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद वॉट्सएप पर उन्हें मैसेज भी किए गए, लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया। VC बोले- कमेटी की रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को उनके पास शिकायत आई थी। मामले में जांच करवाई जा रही है। मामले को ‘यौन उत्पीड़न निवारण समिति’ को सौंप दिया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी सबूतों और दोनों पक्षों की बात सुनकर 7 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट दे। अब पढ़िए प्रोफेसर द्वारा किए गए मैसेज….
Source link
'हग तो नॉर्मल है' प्रोफेसर का लेडी ऑफिसर को मैसेज:हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में काम करता, आधी रात अश्लील चैट की, बोला-ट्रस्ट कर सकती हो







