spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला दुकानदार काबू:सामान लेने गई थी बच्ची; 68 वर्षीय बुजुर्ग ने अंदर बुलाकर छेड़छाड़ की




हरियाणा के पंचकूला में एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला महिला थाना सेक्टर-5 में दर्ज किया गया है। जहां एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली 11 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। अब पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पंचकूला निवासी महिला ने 30 अप्रैल को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी 11 वर्षीय बेटी दोपहर करीब 3 बजे पास की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान चलाने वाले आरोपी ने बच्ची को दुकान के अंदर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में टीम द्वारा मामले की तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। जांच अधिकारी महिला एएसआई अनिता ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता की एडवाइजरी डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अपने बच्चों के साथ हर दिन बातचीत करें ताकि वे बिना डरे आपको अपनी बातें बता सकें। साथ ही अपने बच्चों को शरीर की सुरक्षा और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। ध्यान रखें बच्चों को अकेले सुनसान जगहों या अपरिचितों के पास भेजने से बचें और यदि किसी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो डरे नहीं। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles