spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में गुरुद्वारे में लकवाग्रस्त बुजुर्ग का सोने कड़ा चोरी:NRI बेटे के साथ आए थे, मदद के लिए आईं 3-4 महिलाओं पर शक




गुरुद्वारा नानकसर में मथा टेकने आए बुजर्ग का हाथ से करीब ढाई तोले का सोना किसी निकाल लिया। चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग को उनका एनआरआई बेटा लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को तीन चार महिलाओं पर शक है। बताया गया कि इंग्लैंड से लौटे करनैल सिंह अपने लकवाग्रस्त पिता सरदारा सिंह को माथा टेकवाने के लिए गुरुद्वारा नानकसर कलेरा लाए थे। सरदारा सिंह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं और व्हीलचेयर के सहारे ही आवाजाही कर रहे थे। इसी लाचारी का फायदा उठाकर शातिर महिलाओं के एक गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया। मदद के बहाने चोरी की आशंका घटना उस समय हुई जब करनैल सिंह अपने पिता को लंगर हॉल की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में 3-4 अज्ञात महिलाएं उनके पास आईं और सेवा या मदद करने के बहाने व्हीलचेयर को संभालने लगीं। इसी आपाधापी का लाभ उठाते हुए उन्होंने बुजुर्ग के हाथ से करीब ढाई से तीन तोले का सोने का कड़ा बड़ी सफाई से उतार लिया। पीड़ित बुजुर्ग लकवाग्रस्त होने के कारण न तो विरोध कर पाए और न ही तुरंत शोर मचा सके। सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं, पर लाइट की चमक से चेहरा साफ नहीं थाना सिटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस गुरुद्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में संदिग्ध महिलाएं नजर तो आ रही हैं, लेकिन सूरज की तेज रोशनी (रिफ्लेक्शन) के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वे अन्य तकनीकी सुरागों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर उठे सवाल टइस घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि ठग गिरोह अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे पवित्र धार्मिक स्थलों पर भी बुजुर्गों और बीमारों को अपना शिकार बना रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक केंद्रों पर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए। पुलिस बोली- अभी लिखित शिकायत नहीं मिली फिलहाल पुलिस को इस मामले में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने आश्वासन दिया है कि औपचारिक शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने गहनों और बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles